All Output Device ( सभी आउटपुट उपकरण)

Output Device (आउटपुट उपकरण)

सामन्यात: तीन ही कम्प्युटर आउटपुट उपकरण होते है जो निम्न लिखित है |
  1. Monitor/ Screen/ Display/ Projector
  2. Printer / Plotter
  3. Speaker / Earphone / Headphone

1. Monitor:-

  • मॉनिटर एक आउटपुट उपकरण है |
  • यह डिस्प्ले करने का कार्य करता है |
  • Display एक आउटपुट उपकरण होता है |
  • Screen भी Display करने का कार्य करता है इस लिए यह भी आउटपुट उपकरण होता है |
  • मॉनिटर की गुणवत्ता को पिक्सेल (pixel) में मापा जाता है | 
  • मॉनिटर स्क्रीन के Vertical व Horizontal पिक्सेल की संख्या को resolution कहा जाता है |
  • पिक्सेल की संख्या जितनी अधिक होती है picture क्वालिटी उतनी अच्छी होती है |
  • पिक्सेल को बीच मे जो स्पेस रहता है उसे डॉट पिच (dot pitch) कहते है |
  • मॉनिटर के screen size को विकर्ण (Diagonally) में मापा जाता है |
  • प्रॉजेक्टर भी एक आउटपुट उपकरण होता है | प्रॉजेक्टर का कार्य दीवार या किसी कपड़े आदि के ऊपर डिस्प्ले करने का कार्य करता है तथा इसकी गुणवता को Luminous में मापा जाता है |
  • कम्प्युटर मॉनिटर दो प्रकार के होते है |
    • CRT (Cathode Ray Tube)Monitor :- यह मॉनिटर मोटे होते है तथा इनमे पिक्चर ट्यूब का प्रयोग किया जाता है वर्तमान मे यह मॉनिटर प्रचलन में नहीं है |
      CRT Monitor

    • Flat panel Monitor:- यह मॉनिटर पतले होते है वर्तमान में इसी प्रकार के मॉनिटर प्रयोग मे लिए जाते है | यह मॉनिटर तीन  प्रकार के है |
      Flat Panel Monitor LCD LED Monitor

      • TFT  (Thin Film Transistor)
      • LCD (Liquid Crystal Display)
      • LED (Light Emitting Diode)

2. Printer:-

  • यह एक आउटपुट उपकरण है |
  • प्रिंटर की गुणवत्ता को DPI (dot per inches) में मापा जाता है |
  • सबसे तेज प्रिंटर Lase Printer होता है |
  • प्रिंटर की गति को ppm (page par Minutes) में मापा जाता है |
  • सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला प्रिंटर plotter होता है |
  • प्रिंटर दो प्रकार के होते है |
    • Impact Printer:-  वह प्रिंटर जो सबसे तेज आवाज करते है तथा धीरे चलते है वह प्रिंटर impact प्रिंटर कहलाते है तथा impact प्रिंटर के सबसे अच्छे उदाहरण daisy wheel व dot matrix printer है |
    • Non Impact Printer:- वह प्रिंटर जो impact printer की तुलना मे तेज चलते है तथा slow आवाज करते है वह प्रिंटर Non Impact Printer कहलाते है | उदाहरण- इंक जेट प्रिंटर, लेजर प्रिंटर, थर्मल प्रिंटर, प्लोट्टर

2.1 Impact Printer:- 

  • यह दो प्रकार के होते है |  
    • Character printer:- वह प्रिंटर जो एक समय मे एक कैरक्टर प्रिंट करता है |
    • Line प्रिंटर:- वह प्रिंटर जो एक समय मे एक लाइन प्रिंट करता है |
  • Dot Matrix Printer:- इस प्रिंटर का प्रयोग अधिकांश बंकों में पास बूक entry के लिए किया जाता है |
    Dot Matrix Printer

  • Daisy Wheel Printer:- इस प्रिंटर का प्रयोग Pre-Printed कागज पर प्रिंट निकालने के लिए प्रयोग मे लिया जाता है |
    Daisy Wheel Printer

2.2 Non Impact Printer:- 

  • Ink Jet Printer:-
    • यह प्रिंटर कलर प्रिंट निकालने के काम आता है |
    • इस प्रिंटर मे कलर इंक का प्रयोग किया जाता है |
    • इंक जेट प्रिंटर के cartage  हैड मे बहुत बारीक बारीक छेद होते है |
    • cartage head का प्रयोग करके कागज पर रंग की फुहार लगाकर कागज पर चित्र बनाता है |
    • फोटो बनाने के लिए इसी प्रिंटर का प्रयोग किया जाता है |
    • इन प्रिंटेर्स की प्रिंटिंग कोस्ट अधिक तथा प्रिंटर सस्ते होते है |
  • Laser Printer:-
    • सबसे तेज प्रिंटर laser Printer होते है |
    • यह प्रिंटर Monochrome होते है क्योकि यहा एक ही रंग (color) का प्रिंट देता है|
    • इस प्रिंटर में रंग के स्थान पर toner (टोनर) का प्रयोग किया जाता है | हो एक सूखा काला रंग का पाउडर होता है |
    • इस प्रिंटर में लेजर का प्रयोग करके ड्रम की सहायता से कागज पर चित्र बनाया जाता है |
  • Thermal Printer:- 
    • यह प्रिंटर सबसे छोटा प्रिंटर होता है |
    • इसका प्रयोग ATM machine, बस टिकिट आदि बनाने के लिए किया जाता है |
    • इस प्रकार के प्रिंटर मे heat sensitive का प्रयोग किया जाता है |
    • इस प्रिंटर मे प्रयोग मे लिया जाने वाला कागज के सम्पूर्ण भाग पर केमिकल (chemical ) का प्रयोग किया जाता है | 
    • Note - बिजली का बिल इसी प्रिंटर से प्रिंट होता है तथा इस कागज पर यदि हम किसी वस्तु को रगड़ते है तो आप देख पाओगे की उस पर लाइन बन जाएंगी |
  • Plotter:- 
    • यह भी एक प्रिंटर ही है लेकिन इसके साथ प्रिंटर शब्द का प्रयोग नहीं किया जाता है |
    • यह प्रिंटर सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला प्रिंटर माना जाता है |
    • इस प्रिंटर का प्रयोग नक्से आदि प्रिंट करने के लिए किया जाता है |

3. Speaker:-

  • यह एक आउटपुट उपकरण है | जो ध्वनि को amplify (फेलाने) करने का कार्य करता है |
  • Headphone:- वह स्पीकर जिसे कान के पास टच करके लगाया जाता है वह स्पीकर हैडफोन कहलाता है |
  • Earphone :- वह स्पीकर जिसे कान के अन्दर लगाया जाता है वह स्पीकर इयरफोन कहलाता है |